Uncategorised

डेम में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप – पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूंजीपथरा, रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के छर्राटांगर और पाकादरहा गांव के बीच स्थित कुरकुट नदी के डेम में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले पंप हाउस के पास शव को पानी में तैरते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान बिजक दास महंत (35 वर्ष), पिता भानु दास, निवासी छर्राटांगर के रूप में की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या कुछ और। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button