Uncategorised

श्री अग्रसेन जयंती की तैयारियाँ जोरशोर पर, गांधी गंज और कोतरा रोड जोन की बैठक सम्पन्न

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। श्री अग्रसेन जयंती को भव्य रूप देने के लिए अग्र समाज के लोग पूरी जी-जान से जुट गए हैं। समाज के हर वर्ग को जयंती से जोड़ने के लिए लगातार अलग-अलग जोन में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को गांधी गंज और कोतरा रोड जोन की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अग्रबंधु और विशेषकर अग्र महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जयंती को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप रतेरिया सहित मनीष पालीवाल, मनीष दवाई, कमलेश रतेरिया, कविता बेरीवाल, रीना बपोड़िया, शालू अग्रवाल और कशिश अग्रवाल भी बैठक में मौजूद रहे।

गांधी गंज जोन की बैठक में सर्वसम्मति से प्रिंस बंसल (यतुल), लक्ष्य डालमिया, मीना अग्रवाल और वीणा डालमिया को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कोतरा रोड जोन की बैठक नरेश अग्रवाल के निवास पर हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने जयंती को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आकाश गोयल, मृदुल अग्रवाल, दिशा अग्रवाल और करीमा अग्रवाल को जोन प्रभारी बनाया गया।

दोनों जोनों के अग्रबंधुओं में जयंती को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने आयोजन समिति को भरोसा दिलाया कि उनके जोन की शत-प्रतिशत भागीदारी जयंती के कार्यक्रमों में सुनिश्चित की जाएगी।

गांधी गंज जोन से उपस्थित सदस्य
अनिल डालमिया, अरुण डालमिया (गब्बर), प्रिंस बंसल, मनोज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, बिना डालमिया, शिवानी अग्रवाल, तृषा अग्रवाल, रिया अग्रवाल, रीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रमा अग्रवाल, सुशीला पालीवाल, मीना अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, अमन अग्रवाल, ललित गोयल, रूपाली अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, रश्मि डालमिया, पिंकी अग्रवाल।

कोतरा रोड जोन से उपस्थित सदस्य
नरेश अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, दीपक अमलधिया, महेश सिंघानिया, संजय अग्रवाल, रामजीलाल अग्रवाल, मिंटू सिंघानिया, राजेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, घनश्याम गोयल, प्रदीप गोयल, विजय अग्रवाल (स्टील), आकाशदीप बेरीवाल, प्रकाश अग्रवाल (मोबाइल), विष्णु सराफ, राजेश अग्रवाल (चिराग), हनुमान अग्रवाल, आकाश गोयल, सपना अग्रवाल, ममता गोयल, खुशबू सिंघानिया, दिशा अग्रवाल, करिश्मा अग्रवाल, रुचि मित्तल, पूजा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सीमा गुप्ता, अंशु अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सुनीता बेरीवाल, ममता गर्ग, शिखा खजांची, सोनम अग्रवाल, रीना अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button