Uncategorised


रायगढ़ : रिश्वतखोरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नारंग ने एक व्यक्ति से बड़ी कार्रवाई का भय दिखाकर उससे बचने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर से की। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय मौके पर पकड़ लिया।

एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button