Uncategorised
कोरबा : तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, पुलिस लाइन के बच्चों के साथ हुआ हादसा

कोरबा। जिले के ग्राम रिसदी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के तीन बच्चे बिना बताए तालाब में नहाने चले गए थे। नहाते-नहाते वे गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने तालाब में शवों को तैरते देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












