अपराधरायगढ़

मोटर सायकल पर गांजा लाते दो व्यक्तियों को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा ….

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आज सुबह भोर करीब 4:40 बजे ग्राम कुरमापाली गोर्रा चौक के पास नंदेली की ओर से बिना नम्बर मोटर सायकल पर अवैध रूप से गांजा लेकर आते दो व्यक्तियों को पकड़ी है, जिनके पास से मिले करीब 3K.g. मादक पदार्थ गांजा एवं उनकी बाईक जप्त की गई है । जानकारी के अनुसार कोतरारोड़ थाना प्रभारी युवराज तिवारी को दिनांक 29.06.2020 की रात्रि मुखबिर से नंदेली की ओर से गांजा लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर वे रात्रि गस्त स्टाफ को नंदेली मार्ग से आने वाले वाहनों को अच्छे से चेक करना बताये । सुबह भोर में मुखबिर द्वारा बताये अनुसार बजाज प्लेटिना बिना नंबर मोटर सायकल को स्टाफ द्वारा गोर्रा चौक के पास रोककर चेक किये, जिसमें उनके पास से गांजा मिला है । बाइक चला रहा आरोपी 1.विद्याधर श्रीवास पिता देवानंद श्रीवास उम्र 40 वर्ष सा0 बरभांटा चौक तमनार तथा पीछे बैठा व्यक्ति 2.महेश्वर निषाद पिता एनोस राम उम्र 20 वर्ष सा0 उल्दा थाना खरसिया के पास से *कुल वजन 03 कि0ग्रा0 कीमती 21,000/-रूपये का मादक पदार्थ गांजा एवं उनकी *काले रंग की बजाज प्लेटिना बिना नंबर मोटर सायकल कीमती 40,000/- रूपये* को वजह सबुत जप्त किया गया है । आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में NDPS Act.के तहत कार्यवाही की गई है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button