Uncategorised

रायगढ़ : बेटे की हत्या की जांच में लापरवाही का आरोप, पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Advertisement

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिले में हुए एक हत्या के मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी तमनार पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और बेटे के कातिलों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

रेलवे लाइन किनारे मिला था शव

जानकारी के अनुसार, करीब ढाई–तीन महीने पहले जगदीश सारथी के बेटे शिवनारायण सारथी का शव एनटीपीसी रेलवे लाइन के किनारे मिला था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी।

मृतक एनटीपीसी लारा में था पदस्थ

जगदीश सारथी ने बताया कि उसका बेटा एनटीपीसी लारा में पेट्रोलिंग मैन के पद पर पदस्थ था। 30 जून को उसी पोस्ट पर कार्यरत केतन यादव ने फोन पर सूचना दी कि उनके बेटे की हत्या हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला।

एफआईआर दर्ज, लेकिन प्रगति नहीं

घटना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की है। पिता जगदीश का आरोप है कि तीन महीने बीत जाने के बावजूद तमनार पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

एसपी से लगाई गुहार

सोमवार को जगदीश सारथी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और उसके बेटे के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button