Uncategorised

“वित्त मंत्री ओपी ने दी नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई, अग्रसेन के आदर्श बताए अनुकरणीय”

Advertisement

रायगढ़ : प्रदेश वासियों को शक्ति की उपासना हेतु नवरात्रि एवं महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई देते हुए वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओ.पी. ने कहा कि नवरात्र की शुरुआत के साथ ही नौ दिनों तक शक्ति की उपासना प्रारंभ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह नौ दिन माता शक्ति के विभिन्न रूपों की आराधना के लिए समर्पित रहते हैं, जहां भक्तजन श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा की साधना करते हैं।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने हेतु “एक ईंट और एक रुपया” की महान अवधारणा का सूत्रपात किया था।

उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि आज भी उनके विचार समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में सहयोग और समानता की भावना को मजबूत करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button