Uncategorised

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एसबीआई अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर और आसपास की सड़कों की की सफाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक रायगढ़ के अधिकारियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए शनिवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम एवं उसके आसपास की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार रावत के नेतृत्व में एसबीआई के करीब 25 अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने न केवल स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई की, बल्कि आसपास की सड़कों से भी कचरा हटाया। इस पहल से नागरिकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा 2025 पहल के तहत आयोजित किया गया है, जो कि 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पहल का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल तात्कालिक सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति दीर्घकालिक सोच और आदतें विकसित करना भी है।

सफाई अभियान में एलडीएम रायगढ़ कमल किशोर सिंह, विकास शर्मा, दीपक भदानी, रवि कुमार सहित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय रायगढ़ के अन्य अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार रावत ने कहा कि—
“स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाएं तो अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button