Uncategorised

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे थे घर

Advertisement

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदगांव में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब सुबह 10 बजे की है। मृतकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

हादसे से मृतकों के परिजनों और परिचितों में गहरा शोक फैल गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button