Uncategorised

रायगढ़ में खेत में बिछाए बिजली के तार से युवक की दर्दनाक मौत

Advertisement

रायगढ़ : तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेलमा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ खेत में फसल की सुरक्षा के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक मनोज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 6 बजे मनोज पटेल अपने काम से लौट रहे थे और गांव के ही किसान मनोहर नायक के खेत के पास शौच के लिए गए। मनोहर नायक ने जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली के नंगे तार बिछा रखे थे।

अंधेरे के कारण मनोज पटेल इन करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और खेत में बिछाए गए बिजली के तार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान मनोहर नायक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button