Uncategorised

रायगढ़ : आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों और तीन बकरियों की मौत, गांव में शोक की लहर

Advertisement

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में मंगलवार को अचानक मौसम का कहर टूटा। तेज बारिश और गाज गिरने की घटना में दो युवकों और तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आकाश किंडो (19) पुत्र सुकलाल उरांव और लिबुर केरकेट्टा (19) पुत्र बोदो केरकेट्टा रोजाना की तरह बकरियों को चराने ठाकुरडीपा जंगल गए थे। दोपहर करीब तीन बजे बारिश शुरू होने पर दोनों युवक पास के महुआ पेड़ के नीचे खड़े होकर बारिश से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान तीन बकरियां भी झुलस गईं।

हादसे के समय पास ही मवेशी चराने गई दो महिलाएं और एक बुजुर्ग इस पूरी घटना को देख रहे थे। उन्होंने तुरंत गांव जाकर परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक और बकरियां मृत अवस्था में मिलीं।

सूचना मिलने पर छाल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, पंचनामा दर्ज किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button