Uncategorised
मोपका में सनसनीखेज वारदात: धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मोपका में सनसनीखेज वारदात: धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटित हुई। भाटापारा मोपका निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार सूर्यवंशी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश मोहल्ले के दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान उसी क्षेत्र का रहने वाला 25 वर्षीय कमलेश सूर्यवंशी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, अचानक वहां पहुंचा और दिनेश पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को परिजन तुरंत सिम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में मोपका इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।












