Uncategorised

रायगढ़ पुलिस लाइन में पारंपरिक विधि से हुआ शस्त्र पूजन, एसपी दिव्यांग पटेल ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

Advertisement

रायगढ़ । विजयदशमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी रायगढ़ पुलिस लाइन में परंपरागत और वैदिक विधि से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

पूजन से पूर्व पुलिस विभाग के सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना करते हुए मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों एवं वाहनों की पूजा की। परंपरा के तहत देवी को प्रसन्न करने के लिए राखिया फल की बलि भी अर्पित की गई।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित पुलिस लाइन का पूरा अमला मौजूद रहा।

पूजन के उपरांत परंपरा के अनुसार फायरिंग की रस्म भी निभाई गई। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को समाज में एकता और शांति का संदेश बताया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button