Uncategorised

छत्तीसगढ़: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को सख्त निर्देश

Advertisement



रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में आगामी धान खरीदी को लेकर कलेक्टरों और प्रभारी सचिवों को साफ निर्देश दिए हैं। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि खरीदी में गड़बड़ी पाई गई तो कलेक्टर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सीएम साय ने कहा कि सभी जिलों में धान खरीदी की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। खरीदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से संवेदनशील और अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में पैनी निगरानी रखने और विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों का पंजीकरण सुगम बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टरों को कहा गया है कि वे विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें।

प्रभारी सचिवों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुँचाएँ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button