छत्तीसगढ़ : बस्तर और कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसे, पूर्व पार्षद की मौत, कई श्रद्धालु घायल

छत्तीसगढ़ के बस्तर और कोरबा जिलों से सड़क दुर्घटनाओं की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। बस्तर जिले में एक हादसे में पूर्व पार्षद की मौत हो गई, वहीं कोरबा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडरीपानी गांव के पास यह हादसा हुआ। दीपावली के अगले दिन पूर्व पार्षद सड़क हादसे का शिकार हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन पहाड़ी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












