Uncategorised

तमनार : किराना दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Advertisement



तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गारे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए नगद राशि और सामान सहित करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गारे निवासी दुलामणी चौधरी अपने घर के पास अंश वस्त्रालय एवं किराना स्टोर संचालित करते हैं। बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे उन्होंने रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। गल्ला चेक करने पर पता चला कि उसमें रखे करीब 70 हजार रुपये नगद और कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज व चप्पल सहित कुल एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हो गया है।

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 3:45 बजे दो अज्ञात चोरों को दुकान में घुसकर सामान उठाते हुए देखा गया। पीड़ित दुकानदार ने फुटेज सहित पूरी घटना की शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

दुलामणी चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी 2019 में उनकी दुकान हुंकराडीपा चौक स्थित दुकान से तीन बार चोरी हो चुकी थी। बार-बार चोरी की घटनाओं से परेशान होकर उन्होंने वहां की दुकान बंद कर अपने घर में नया स्टोर शुरू किया था ताकि सुरक्षा बनी रहे, लेकिन अब चौथी बार फिर से चोरी हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button