Uncategorised
दो मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, 2 लाख रुपये लेकर फरार हुए नकाबपोश चोर

रायगढ़। शहर के सबसे व्यस्त व भीड़भाड़ वाले इलाके गांधी गंज में चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दो मेडिकल स्टोर में सेंधमारी कर चोर करीब 2 लाख रुपये नकदी ले उड़े।
चोरों ने प्रगति इंटरप्राइजेज और प्राची मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चार नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर पुलिस अब घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












