Uncategorised

एनटीपीसी लारा में तृतीय राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप सफल, 216 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। एनटीपीसी लारा द्वारा ग्रामीण युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय–अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी—दिवाकर कौशिक (आरईडी, डब्ल्यूआर-पीपी क्षेत्र), अनिल कुमार (कार्यकारी निदेशक एवं एचओपी, एनटीपीसी लारा), रविशंकर (सीजीएम-परियोजना), केशव चंद्र सिंह रॉय (जीएम–ओ एंड एम), हेमंत पावगी (जीएम-मैकेनिकल इरेक्ट) और जाकिर खान (एजीएम-एचआर)—विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय सरपंच एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

चैंपियनशिप के दौरान छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के महासचिव देवव्रत चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका लैक्रोस चैंपियनशिप (जम्मू, दिसंबर) के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल भी आयोजित किए।

इस वर्ष प्रतियोगिता में 216 खिलाड़ियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई, साथ ही जापान में हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

एनटीपीसी लारा ने इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कंपनी खेलों को प्रोत्साहित करने, युवा विकास को बढ़ावा देने और समुदाय के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button