लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पिकअप में ले जाए जा रहे 10 गौवंश जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20 नवंबर 2025 को की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने किया, जो एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित हुई।
सूचना मिलते ही घेराबंदी, वाहन मौके पर पकड़ा गया
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन (क्रमांक JH 01 CG 4713) में अवैध रूप से गौवंश परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घरघोड़ा से लैलूंगा की ओर आ रहे वाहन को झगरपुर मेन रोड चौक पर घेराबंदी कर रोक लिया।
जांच के दौरान वाहन में 10 कृषक गौवंश भरे हुए मिले। आरोपियों के पास परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था।
दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन और गौवंश जब्त
पुलिस ने मौके से
- विपिन कुमार तिर्की (45 वर्ष), निवासी – दोकड़ा, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर
- मनोज राम (39 वर्ष), निवासी – कांसाबेल, जिला जशपुर
को गिरफ्तार किया। वाहन और लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के 10 गौवंश को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया।
कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध क्रमांक 301/2025 दर्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में
- उप निरीक्षक गिरधारी साव
- सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान
- प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा
- आरक्षक गोविंद बनर्जी
- राजू तिग्गा
- चमार साय






