देश की पहली E लोक अदालत का आयोजन..

सिंहघोष/रायगढ़-कोरोना संक्रमण काल के बीच बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जहां एक तरफ देश भर की अदालतों का काम नियंत्रित किया गया है।तो वही दूसरी तरफ छःत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीते कल देश की पहली E लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
इस आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने मीडिया को बताया कि आज इस लोक अदालत में 45 प्रकरणों का निराकारण बिना पक्षकारों की उपस्थिति के किया गया।इधर माननीय न्यायाधीश महोदय ने यह भी बताया कि E लोक-अदालत के आयोजन का इस तरह का प्रयोग देश का पहला और सबसे अनोखा है।। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए,हमने पक्षकारों की मांग पर न्यायालय के सभी 12 बेंचों से ऐसे 33 प्रकरणों को आज की E लोक अदालत के लिए चयनित किया था।। जो हर हिसाब से समझौता योग्य थे।। इस कार्य मे हमें सभी सम्मानीय न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग मिला।। इस तरह से हमने बिना पक्षकारों की उपस्थिति के सिर्फ उनके मोबाइल कनेक्टिविटी के आधार पर लक्ष्य से अधिक करीब 45 प्रकरणों का सफल निराकरण किया है। इस तरह E लोक अदालत का आयोजन भविष्य की आवश्यकताओं ले आधार पर आगे भी किया जाएगा।।