Uncategorised

रायगढ़ में धान खरीदी तेज़ी से जारी: पांच दिनों में 5,845 क्विंटल धान की खरीदी, प्रशासन की पारदर्शी प्रणाली से किसानों का भरोसा बढ़ा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


30 केंद्रों में 115 किसानों ने बेचा धान, सुव्यवस्थित तैयारियों से बढ़ा किसानों का भरोसा

रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। खरीदी शुरू होने के पांचवें दिन तक जिले के 30 उपार्जन केंद्रों में कुल 115 पंजीकृत किसानों से 5,845.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

जिले में इस वर्ष 81,847 किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत हैं, जिनका कुल रकबा 1,17,789.2760 हेक्टेयर दर्ज है। अब तक किसानों द्वारा बेची गई धान की उपज का कुल क्षेत्रफल 114.3496 हेक्टेयर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित तैयारियों, डिजिटल टोकन प्रणाली, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इन प्रयासों से किसानों का भरोसा बढ़ा है और खरीदी केंद्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रशासन का कहना है कि खरीदी कार्य को और सुचारू बनाने के लिए सभी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button