Uncategorised

जांजगीर-चांपा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़-तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.70 लाख के नकली नोट बरामद

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त कर दिया है। सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं।

तेलंगाना में मिली थी शुरुआती सुराग

एएसपी हरीश यादव ने बताया कि तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में नकली नोट खपाते समय सिद्धा गौड़ को पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना कामारेड्डी में धारा 179 व 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कंप्यूटर-प्रिंटर से तैयार कर रहे थे नकली नोट

पूछताछ में खुलासा हुआ कि—

कोलकाता के सौरव डे,

नारायण भगत,

और बिहार निवासी रसीद अहमद

मिलकर नकली नोट तैयार करने के लिए कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बॉन्ड पेपर का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी को दबोचकर नकली नोट बनाने के उपकरणों को भी कब्जे में लिया है।

अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी चोट

गिरफ्तारियों से इस सक्रिय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच तेज कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button