Uncategorised

रायगढ़ : अमलीडीह के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराने पर बाइक सवार अधेड़ की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक चालक अपनी सीडी डीलक्स (CG 13 G 9882) से रायगढ़ की ओर जा रहा था। मन्नू ढाबा के आगे जंगल के पास सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रेलर (CG 13 AB 3660) से उसकी बाइक जोरदार टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना का स्थल पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में आता है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button