Uncategorised

रायगढ़ : जिंदल फाउंडेशन ने शुरू किया ‘दृष्टि अभियान’, बच्चों को निशुल्क नेत्र जांच और चश्मा उपलब्ध

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़। बच्चों की आंखों की सेहत सुधारने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन ने जिला प्रशासन रायगढ़ के मार्गदर्शन में ‘दृष्टि अभियान’ की शुरुआत की है। अभियान के तहत रायगढ़ के आसपास के गांवों के शासकीय विद्यालयों में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को किरोड़ीमल नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में बढ़ती आंखों की समस्या का समय पर निदान करना और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना है। अब तक लगभग 1500 बच्चों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 300 से अधिक बच्चों को चश्मा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए बंद्योपाध्याय ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित करना इसका लक्ष्य है। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा, वरिष्ठ नागरिक विजय अग्रवाल, जिंदल स्टील के एचआर प्रमुख प्रवीण जॉर्ज, सीएसआर प्रमुख अपूर्व चौधरी, शिक्षक–शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

जिंदल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। ओ.पी. जिंदल छात्रवृत्ति, सावित्री देवी जिंदल छात्रवृत्ति और यशस्वी योजना जैसी पहलें विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। दृष्टि अभियान इसी श्रृंखला में एक नई पहल है, जो बच्चों की आंखों की देखभाल और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फोर्टिस–ओ.पी. जिंदल अस्पताल के चिकित्सक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button