रायगढ़ में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का आगमन: बसंत गिरी के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनातन धर्म पर सजग रहने की अपील

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन की रूपरेखा तय करने वाले प्रमुख प्रेरणास्रोत, प्रख्यात हिंदू नेता और सनातन धर्म के सशक्त ध्वजवाहक वीर डॉक्टर भाई प्रवीण तोगड़िया अपने अल्प प्रवास पर रायगढ़ पहुंचे।
अपने दौरे के दौरान डॉ. तोगड़िया ने सिद्धिविनायक फेस-2 कॉलोनी निवासी बसंत गिरी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उनके निवास पर विश्राम एवं स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान बसंत गिरी और उनकी पत्नी सुप्रिया गिरी ने आत्मीय स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कॉलोनीवासियों ने भी डॉ. प्रवीण तोगड़िया के साथ आए प्रमुख पदाधिकारियों —
प्रदीप गौर, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री
कृष्ण राव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़
मुकेश गोस्वामी, प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़
तथा अन्य राष्ट्रीय-प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया।
वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं भगवान राम उनके द्वार पर उपस्थित हों।
इस मौके पर बसंत गिरी के पुत्र अरनव गिरी, पुत्री इशिका गिरी, सुजीत गिरी, चितरंजन सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. तोगड़िया ने सनातन धर्म के प्रति सजग एवं निष्ठावान रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों पर मंडरा रहे सांस्कृतिक खतरों को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है।












