Uncategorised

रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो वाहनों से अवैध लकड़ी जब्त, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement


वन मंडलाधिकारी रायगढ़ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बीती रात अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। रायगढ़ परिक्षेत्र की टीम ने रेंगालपाली (ग्राम–कोड़ातराई) क्षेत्र में गश्त के दौरान शाम 4:15 बजे टाटा माजदा वाहन क्रमांक CG-12-S-4267 को संदिग्ध स्थिति में रोका। तलाशी में वाहन से 5 जलाऊ चट्टा सरसिवा, नीम, रियां एवं जामून जैसी मिश्रित प्रजातियों की लकड़ी जब्त की गई।

इसी क्रम में रात लगभग 8:30 बजे काशीराम चौक और छातामुड़ा चौक के बीच एक सोनालिका ट्रैक्टर से भी 5 जलाऊ चट्टा लकड़ी बरामद की गई। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि दोनों वाहनों के पास लकड़ी परिवहन की कोई वैध अनुमति नहीं थी।

वन विभाग ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संयुक्त कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़ एम.एम. मिश्र, वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा, परिक्षेत्र सहायक शरद बेक, ऋषिकेश्वर सिंह सिदार, सत्यम प्रधान और रुद्रकुमार मैत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button