Uncategorised

रायगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई गति, 8 महिलाओं को मिला 12 लाख रुपये का ऋण

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत महिला स्व-सहायता समूहों और जरूरतमंद महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में रायगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के अंतर्गत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा 8 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु कुल 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता न केवल महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में मदद करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को भी बढ़ावा देगी।

राज्य शासन की ‘सक्षम’ योजनान्तर्गत विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित महिलाओं एवं तृतीय लिंग के हितग्राहियों को 2 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर स्वीकृत किया जाता है। यह पहल कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिन महिलाओं को ऋण स्वीकृत किया गया है, उनमें शामिल हैं –

सुनीता चौहान, ग्राम सोनुमुड़ा देवारपारा – ₹2,00,000

कमला पैंकरा, ग्राम कचकोबा, जरेकेला (तमनार) – ₹80,000

रोमा राय, टीवी टावर कृष्णा नगर, रायगढ़ – ₹1,20,000

सीमा चौहान, टीवी टावर कृष्णा नगर – ₹1,20,000

अन्नपूर्णा चौधरी, पंजरी प्लांट, केलो विहार – ₹2,00,000 (किराना दुकान हेतु)

सावित्री साहू, इंदिरा नगर, तमनार – ₹1,20,000 (चिकन सेंटर हेतु)

सीमा साहू, टीवी टावर कृष्णा नगर – ₹1,60,000 (एक्वेरियम दुकान हेतु)

गीता साहू, पंजरी प्लांट, रायगढ़ – ₹2,00,000 (सिलाई मशीन, बुटिक, ब्यूटी पार्लर हेतु)


महिलाओं को स्वीकृत राशि प्रदान होने पर कलेक्टर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button