Uncategorised

इंडिगो की 6 उड़ानें रद्द, कई घंटे तक एयरपोर्ट में फंसे रहे यात्री

Advertisement

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन की दिक्कतें शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहीं। DGCA के नए नियमों ने उड़ानों के शेड्यूल को बुरी तरह प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर इंडिगो पर पड़ा, जिसकी करीब छह उड़ानें रद्द हो गईं। कई यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे और कुछ ट्रेन की ओर निकल पड़े।

दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर इंडिगो की पांच फ्लाइटें नहीं चलीं। मुंबई-रायपुर-मुंबई के बीच संचालित तीनों नियमित उड़ानें भी शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहीं। अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु रूट पर उड़ानों में कई घंटे की देरी दर्ज की गई।

यात्रियों का गुस्सा फूटा
कई यात्रियों ने कहा कि दो दिनों से लगातार गलत जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार सुबह भी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी ने लोगों का धैर्य टूट गया। एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ पर यात्रियों ने समय पर अपडेट न देने का आरोप लगाया।

उड़ानें रद्द, दूसरी फ्लाइटों के दाम दोगुने
जैसे ही रद्दीकरण बढ़ा, अन्य एयरलाइंस के टिकटों के दाम अचानक दोगुने तक बढ़ गए। यात्रियों ने बताया कि जहां टिकट 5 से 6 हजार में मिल रहे थे, वही 12 से 15 हजार तक पहुंच गए।

मुंबई-रायपुर कनेक्शन पूरी तरह बंद
शुक्रवार को रायपुर और मुंबई के बीच एक भी उड़ान नहीं चली। दिल्ली रूट पर भी इंडिगो की उड़ानें रद्द रहने से यात्रियों को सिर्फ एयर इंडिया की तीन फ्लाइटों पर निर्भर रहना पड़ा।

कोलकाता से लखनऊ जा रही फ्लाइट भुवनेश्वर होकर रायपुर पहुंची, लेकिन यात्रियों को यहां उतार दिया गया। लखनऊ भेजने का वादा पूरा न होने पर कई यात्री देर रात तक विमान में बैठे रहे। मामला विवाद तक पहुंच गया और यात्रियों ने एयरलाइन पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

ट्रेन की ओर भागे यात्री, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या
एयरपोर्ट की अव्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं, हालांकि प्रतीक्षा सूची लगातार बढ़ रही है।

शादी-ब्याह के सीजन में लोगों की मुश्किलें और बढ़ीं
वर्तमान में शादी-ब्याह का व्यस्त समय चल रहा है। कई परिवार अपनी यात्राएं पहले से तय फ्लाइटों पर आधारित कर चुके थे। उड़ानें रद्द होने से शादी और अन्य आयोजनों का समय गड़बड़ा गया, जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ती गई।

आज से मिल सकती है राहत
संकट के तीसरे दिन DGCA ने नियमों में कुछ ढील दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार से उड़ानों की स्थिति सुधर सकती है। देशभर में इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें रोज रद्द होने से भारी अफरा तफरी मची हुई थी और रायपुर समेत कई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बनी हुई है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button