Uncategorised

SBI ने FD ब्याज दरों में की कटौती, RBI की रेपो रेट घटाने के बाद लिया फैसला

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सोमवार 15 दिसंबर 2025 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। नई दरें आम ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों पर लागू होंगी। ये बदलाव तब आया है, जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल ही में रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करते हुए इसे 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था।

एसबीआई ने दो से तीन साल की अवधि वाली एफडी पर आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.45% से घटाकर 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% से घटाकर 6.90% कर दी है। वहीं,अमृत वृष्टि नाम की 444 दिनों की विशेष स्कीम पर ब्याज दर 6.60% से घटाकर 6.45% कर दी गई है

बैंक ने लोन की ब्याज दरों में 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

यह नई दरें 15 दिसंबर से लागू होंगी। एसबीआई ने बताया कि उसने बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ब्याज दर, यानी ईबीएलआर, में 25 आधार अंकों की कमी की है। इससे ईबीएलआर 8.15 प्रतिशत से घटकर 7.90 प्रतिशत हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button