Uncategorised

तेरे नाम करनडीपा डुईकासाई में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, प्रियांशु एफसी बनी विजेता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा पंचायत अंतर्गत तेरे नाम करनडीपा डुईकासाई में आयोजित स्वर्गीय बागुराम केराई स्मारक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, पंचायत समिति सदस्य संजीत मोदी व मथुरा गागराई, अमर बोदरा तथा डब्लू हेम्ब्रम उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रियांशु एफसी और नित्या एफसी के बीच खेला गया। मुकाबले से पूर्व विधायक सुखराम उरांव एवं अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। रोमांचक मुकाबले में प्रियांशु एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि नित्या एफसी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरा स्थान राजीव गांधी एफसी लौजोड़ा की टीम ने हासिल किया।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने विजेता प्रियांशु एफसी को 30 हजार रुपये, उपविजेता नित्या एफसी को 20 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त राजीव गांधी एफसी को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय केराई, सचिव डब्लू हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष मोजेन सामड सहित समिति के सदस्य मंगल केराई, श्रीकांत प्रधान, शंभू गोप, धनिया गोप, सुखराम केराई, सुधीर केराई, अली गोप, सोमनाथ केराई, संजीत केराई, अमर सिंह केराई का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित होकर आयोजन का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button