Uncategorised
बाईक सवार युवक रेलिंग से टकराया मौके पर हुई मौत

खरसिया थाना क्षेत्र से सड़क हादसे में युवक की मौत होने की घटना सामने आई है जानकारी अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा के पास एन एच में एक बाइक सवारी सड़क के किनारे लगे हुए रेलिंग से टकराया। तेज रफ़्तार से टकराने के कारण युवक गंभीर रूप से चोट लगने के कारण लहूलुहान हो गया।
गंभीर चोट लगने और अधिक रक्त रिसाव के कारण युवक कि मौके पर मौत हो गई। घटना कि सूचना पर 112 द्वारा मृतक के शव को खरसिया हॉस्पिटल लाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम पंकज निवासी गोडम का रहने वाला बताया जा रहा है।फिलहाल खरसिया पुलिस शव का पंचनामा भरकर मामले कि जांच कार्यवाई में जुट गई है।






