Uncategorised

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में हुआ भीषण सड़क हादसा स्थानीय स्तर क्रिकेट खिलाड़ियों की गई जान

Advertisement

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के कालीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक तालाब में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान:
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे, मनीष नेवर के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

घूमने निकले थे सात क्रिकेट खिलाड़ी:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालीपुर निवासी सात युवक, जो स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ी बताए जा रहे हैं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर देर रात घूमने निकले थे। घर लौटते समय अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो तेज गति से सीधे तालाब में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तालाब में गिरे वाहन से युवकों को बाहर निकाला गया। चार घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी:
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button