Uncategorised

आज कितने बजे होगा टॉस, जानिए कहां देखें तीसरा टी20

Advertisement

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। सूर्या ब्रिगेड की नजर रविवार को अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं। मेजबान भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, कुछ स्थान को लेकर टीम चिंतित होगी, जिनमें से एक स्थान संजू सैमसन के पास है। ईशान किशन ने दूसरे मैच में 32 गेंदों में शानदार 76 रनों की पारी खेलकर संजू पर दबाव बढ़ा दिया है। सूर्या भी फॉर्म में लौट आए हैं।

उन्होंने पिछले मुकाबले में 37 गेंदों में नाबाद 82 रनों की तूफानी पारी खेली थी और भारत ने 209 का टारगेट आसानी से चेज किया। टीम को सूर्या और ईशान से फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चलिए, एक नजर इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टी20 से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं।

कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार (25 जनवरी) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

कितने बजे होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 का टॉस?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा। मैच 7 बजे शुरू होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button