Uncategorised

छत्तीसगढ़ की इन 3 हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड, जानिए कौन हैं बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताती

Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा हर साल कला, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस बार देश के 131 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है. 113 पद्म श्री पुरस्कार है. जिसमे छत्तीसगढ़ के तीन लोग शामिल है. ये तीनों बस्तर अंचल के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से सेवा कार्य कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के ये तीन हस्ती शामिल

छत्तीसगढ़ के डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले को पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा. डॉ. गोडबोले दंपत्ति को यह सम्मान संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा. रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में दशकों से निस्वार्थ कार्य कर रहे हैं.

वहीं बुधरी ताती को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दंतेवाड़ा की समाजसेविका बुधरी ताती को सम्मानित किया जा रहा है.बुधरी ताती ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति जैसे क्षेत्रों में कई सालों तक काम किया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की तीन लोगों पद्मश्री अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम क्षण बस्तर की समाजसेविका, स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति ‘बड़ी दीदी’ के नाम से विख्यात बुधरी ताटी जी तथा जनजातीय अंचलों में निःस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले का पद्म सम्मान के लिए चयनित होना पूरे प्रदेश के लिए अपार गौरव और सम्मान का विषय है. प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले इन तीनों विभूतियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button