Uncategorised

राजभवन के ‘एट होम’ समारोह में सक्ती जिले के तीन विशिष्ट व्यक्तित्व हुए सम्मानित

Advertisement

सक्ती। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस के सायंकालीन स्वागत समारोह (एट होम) में राज्य के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त 38 उत्कृष्ट व्यक्तियों का चयन कर उन्हें राजभवन के स्वागत समारोह में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी राकेश अग्रवाल सहित चयनित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सक्ती जिले से तीन विशिष्ट सदस्यों का चयन इस प्रतिष्ठित समारोह के लिए किया गया। इनमें
राधेलाल भारद्वाज (पिता–शहीद दीपक भारद्वाज, एसआई),
शैलकुमार पांडेय (प्रधान पाठक), जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में पेड़-पौधारोपण, जल संवर्धन एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण सुरक्षा विषयों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया,
तथा कु. एडविना कांत, जिन्होंने 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025-26 (एथलेटिक्स, लखनऊ, उत्तर प्रदेश) में सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया, शामिल हैं।

राजभवन में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान चयनित सदस्यों का राज्यपाल महामहिम रमन डेका एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिचय कराया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को ससम्मान भोज प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल के साथ चयनित सदस्यों का स्मृति-चिह्न स्वरूप फोटो सेशन भी हुआ।

इस उपलब्धि पर सक्ती जिले के सभी सम्मानित सदस्यों को कलेक्टर विकास तोपनो, अपर कलेक्टर बी. लकड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमोदनी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल एवं बीआरसी जी.आर. दिनकर, सक्ती द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

जिले के लिए यह अवसर गौरवपूर्ण रहा, जिसने सक्ती की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर सम्मान दिलाया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button