Uncategorised

विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ कैडर के 30 वरिष्ठ अधिकारी बने चुनाव पर्यवेक्षक

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के 25 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों को देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने-अपने राज्यों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, मतदान प्रक्रिया, मतगणना व्यवस्था और समग्र सुरक्षा इंतजामों पर पैनी नजर रखेंगे।

आईएएस अधिकारियों की तैनाती

चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए आईएएस अधिकारियों में
रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजू कुमार झा, तारण प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।

आईपीएस अधिकारियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा को भी चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की अहम भूमिका निभाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button