Uncategorised

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन, विद्यार्थियों को पुरस्कार और जागरूकता गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 1 से 31 जनवरी तक मनाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का पुलिस सामुदायिक भवन परिसर में आज भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।


अधिकारियों का संदेश और जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे “संदेशदूत” बनकर अपने घर-परिवार और समाज में यातायात नियमों की जानकारी फैलाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों का प्रभाव परिवार में नियमों के पालन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होता है।

महापौर जीवर्धन चौहान ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव और नशे में वाहन न चलाने पर जोर दिया। एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने हेलमेट और यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला।


जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी

डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे माह में जिले में 1850 वाहनों में रेडियम टेप लगाए गए। नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के माध्यम से 645 भारी वाहन चालकों को लाभान्वित किया गया। 42 शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात की जानकारी दी गई। रामलीला मैदान में नवीन वाहन चालकों हेतु लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित कर 278 चालकों को लाभ पहुंचाया गया।

विद्यालयों में “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषय पर चित्रकला, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ग्रामीण अंचल के दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।


समापन और संदेश

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे नागरिकों ने सराहा। सभी अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button