Uncategorised

रायपुर : महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को, छत्तीसगढ़ की उम्मीदवारों के लिए मौका

Advertisement

रायपुर। भारतीय सेना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को अनुशासन, सुरक्षा और देशसेवा के क्षेत्र में करियर का अवसर देने के उद्देश्य से महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया है। यह रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

कोमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल उम्मीदवार
महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगी। चयन योग्यता और परीक्षा परिणाम के आधार पर ही अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सकीय जांच
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद, 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में चिकित्सकीय जांच की जाएगी। चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य
भर्ती रैली में शामिल उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button