छत्तीसगढ़: शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की पूरी रूपरेखा जारी, 25 मार्च से 10 अप्रैल तक परीक्षा

कक्षा 1 से 11वीं तक परीक्षा का शेड्यूल तय
प्रदेश के शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में सत्र 2025–26 की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। समय-सारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार, समितियों का गठन अनिवार्य
उपसंचालक लोक शिक्षण के आदेश के अनुसार परीक्षाओं के सुचारू और पारदर्शी संचालन की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।
प्रत्येक जिले में संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति और मॉडरेशन समिति का गठन 5 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
ब्लूप्रिंट और सैंपल प्रश्न पत्र के अनुसार तैयारी
कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए ब्लूप्रिंट के अनुरूप प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे।
सैंपल प्रश्न पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाएगा।
सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर रिवीजन कराया जाएगा।
परियोजना कार्य की वार्षिक परीक्षा 5 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी।
प्रश्न पत्र निर्माण और मुद्रण का विस्तृत समय‑सारणी
15 फरवरी 2026 तक तीन सेट प्रश्न पत्र तैयार होंगे।
20 फरवरी तक मॉडरेशन कार्य पूरा होगा।
25 फरवरी तक प्रश्न पत्र मुद्रण के लिए भेजे जाएंगे।
मुद्रक द्वारा सीलबंद लिफाफों में प्रश्न पत्र 15 मार्च 2026 तक जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे जाएंगे।
सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू
जारी निर्देश सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होंगे, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न हों।












