Uncategorised

मणिपुर में NDA सरकार का गठन, युमनाम खेमचंद बने मुख्यमंत्री

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मणिपुर। मणिपुर में एक बार फिर NDA सरकार बन गई है। नई सरकार के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद हैं। उन्हें आज (बुधवार) राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शपथ दिलाई।

साथ ही, कुकी BJP विधायक नेमचा किपगेन ने वर्चुअल माध्यम से मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPP) के विधायक एल. डिखो को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

मंत्रीमंडल का विस्तार

शपथ ग्रहण समारोह में BJP के गोविंदास कोंथौजम और NPP के के. लोकेन सिंह को मंत्री बनाया गया। उन्हें राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति शासन के समाप्ति के बाद सरकार गठन

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पिछले साल फरवरी से लागू था। राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद इम्फाल के ‘लोक भवन’ में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

इस मौके पर कई BJP विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और NDA की टॉप लीडरशिप उपस्थित रहे। दो डिप्टी उपमुख्यमंत्री के साथ अब युमनाम खेमचंद को मणिपुर की कमान सौंपी गई है।

नए अध्याय की शुरुआत

मणिपुर BJP ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर कहा, “मणिपुर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। वाई खेमचंद सिंह ने आज लोक भवन में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।”

इस मौके पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संबित पात्रा, मणिपुर BJP अध्यक्ष शारदा देवी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे।

विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

नई सरकार बनाने का दावा युमनाम खेमचंद ने राज्यपाल के सामने पेश किया था।

NDA के प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल के लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

इस डेलिगेशन में चुराचांदपुर और फेरजॉल के कुकी बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे।

मंगलवार को नई दिल्ली में BJP विधायक दल और उसके बाद NDA विधायक दल ने वाई खेमचंद सिंह को नेता चुना था।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button