सारंगढ़ : मोची मोहल्ला में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद, तीन गिरफ्तार

सारंगढ़ शहर के मोची मोहल्ला में प्रतिबंधित गौ मांस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साथ चार से पांच घरों में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद किया गया।
पुलिस को इस अवैध गतिविधि की जानकारी गौ सेवकों द्वारा दी गई थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी। तलाशी के दौरान कई घरों से गौ मांस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा अवैध गतिविधि क्षेत्र सिटी कोतवाली से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चल रही थी।
चार आरोपियों पर मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। इनमें से
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,
जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि इसमें अन्य लोग भी संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।












