Uncategorised

कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, बिलासपुर और चांपा में कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



बिलासपुर/चांपा। आयकर विभाग की टीम ने 12 फरवरी को बिलासपुर और चांपा में एक कोयला व्यापारी से जुड़े ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई से व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार टीम ने बिलासपुर के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित व्यापारी के दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित निवास पर एक साथ दबिश दी। दस्तावेजों की गहन जांच की गई और कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए।

वहीं दूसरी टीम ने चांपा में चांपा-बिर्रा ओवरब्रिज के पास स्थित संबंधित फर्म में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले। अधिकारियों ने वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच की।

सूत्रों के अनुसार जब्त दस्तावेजों के आधार पर आय-व्यय और कर संबंधी विवरणों का मिलान किया जा रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button