Uncategorised

छत्तीसगढ़ की चार केंद्रीय जेलों को ISO 9001:2015 प्रमाणन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी मंत्री Vijay Sharma के निर्देशन में किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य की चार केंद्रीय जेलों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 का प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

प्रमाणन प्राप्त करने वाली जेलों में Central Jail Raipur, Central Jail Durg, Central Jail Bilaspur एवं Central Jail Ambikapur शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री द्वारा जेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से आईएसओ सर्टिफिकेशन की पहल की गई थी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राज्य की इन प्रमुख जेलों को प्रमाणन प्रदान किया गया।

प्रमाणन से होंगे ये लाभ

कार्य प्रक्रियाओं में एकरूपता और पारदर्शिता

बंदी कल्याण और मानवाधिकार संरक्षण को बढ़ावा

जोखिम प्रबंधन एवं जवाबदेही में सुधार

जनविश्वास और संस्थागत विश्वसनीयता में वृद्धि


राज्य सरकार का उद्देश्य जेलों को केवल निरुद्ध स्थान के रूप में नहीं, बल्कि सुधार एवं पुनर्वास केंद्र के रूप में विकसित करना है। यह पहल राज्य की सुधारात्मक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button