विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस: मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

गृह एवं जेल विभाग के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी ताकत के साथ अभियान चला रही है और मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
नक्सल ऑपरेशन पर बड़ी जानकारी
गृह मंत्री ने बताया कि बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ों के दौरान हथियारों की बड़ी बरामदगी हुई है—
वर्ष 2024 में 10 एके-47
वर्ष 2025 में 20 एके-47
वर्ष 2026 के पहले दो महीनों में 5 एके-47 बरामद
तीन साल में बड़ी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के अभियान में अब तक—
1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए
बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास राइफलें शामिल
532 नक्सली ढेर किए गए
2004 नक्सलियों की गिरफ्तारी
2700 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सरेंडर की संख्या गिरफ्तारी से ज्यादा
गृह मंत्री ने कहा कि वह लंबे समय से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे जब आत्मसमर्पण करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद अब यह स्थिति आई है, जो सरकार के लिए संतोष का विषय है।












