कोण्डागांव में 980 रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) – जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोण्डागांव 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित कर रहा है। इस कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे।
एलएंडटी (L&T) – निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई 50, राजमिस्त्री 50, बार बेंडिंग 50, स्टील फिक्सिंग 50, इलेक्ट्रिकल 50 पद। कार्य स्थल पनवेल, मुंबई। न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु 18–35 वर्ष। प्रशिक्षण के बाद वेतन ₹16,000/माह, साथ में आवास सुविधा।
लिविवान साल्यूशन प्रा. ली. – एसेम्बली ऑपरेटर (महिला) 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी 100 पुरुष, 100 महिला, 30 महिला पद। कार्य स्थल तमिलनाडु, चेन्नई। शैक्षणिक योग्यता 10वीं/ITI/अन्य डिप्लोमा, आयु 18–30 वर्ष, आवास और भोजन सुविधा उपलब्ध।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर तय दिन और समय पर उपस्थित होना होगा।
जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण-सह-प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाएँ।












