रायगढ़ में मिठ्ठूमुड़ा सब स्टेशन में मेंटेनेंस: 28 से अधिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार मेंटेनेंस और उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को मिठ्ठूमुड़ा क्षेत्र के 33/11 केवी उपकेंद्र में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक मिठ्ठूमुड़ा सब स्टेशन से निकलने वाली सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस वजह से 28 से अधिक इलाके प्रभावित होंगे, जिसमें शहर के दूसरे हिस्सों के लगभग सभी मोहल्ले शामिल हैं। बिजली विभाग ने नागरिकों को पूर्व सूचना देते हुए आवश्यक कार्यों के दौरान धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।
प्रभावित फीडर और इलाके:
11 केवी दुर्गा चौक फीडर क्षेत्र:
मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक, झोपड़ी पारा, हीरानगर, कालिंदी प्राइड्स, कालिंदी कुंज कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, गुरु घासीदास नगर, जेवीजी छाया कॉलोनी, मिशनरी शांति दान।
11 केवी राजीव नगर फीडर क्षेत्र:
मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक से राजीव नगर रोड (दोनों साइड), दर्री तालाब एरिया, कृष्णा नगर, ईरानी मोहल्ला, राजीव नगर क्षेत्र।
अन्य प्रभावित इलाके:
मिठ्ठूमुड़ा बोरा गोदाम, गोगा मंदिर चौक, कान्हा हॉस्पिटल, पुराना बस स्टैंड, जुटमिल थाना क्षेत्र। इसके अलावा जुटमिल झोपड़ी पारा, कैदीमुड़ा, विश्वासगढ़ चर्च, बाजीराव पारा, मौदहा पारा, पटेल कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, पाइप फैक्ट्री क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।
बकायादारों पर कार्रवाई:
बिजली विभाग ने यह भी बताया कि शहर में कई उपभोक्ता लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे बकायादारों की बिजली लाइन काटने की कार्रवाई बुधवार को की जाएगी।
बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन के समय में बदलाव भी किया जा सकता है, इसलिए नागरिकों को अपनी दैनिक योजनाओं में इस बाधा को ध्यान में रखना होगा।





