Uncategorised

महासमुंद जिला में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

नदी मोड़ के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आरंग थाना क्षेत्र के नदी मोड़ के पास हुई। मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक आरंग से किसी काम से महासमुंद गए थे और लौटते समय उनकी टाटा विस्टा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

सदमे में परिजन

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके का दृश्य अत्यंत भावुक था। अपनों को इस हालत में देखकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button