छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला कांग्रेस रायगढ़ शहर की नई कार्यकारिणी को मिली मंजूरी,आशीष शर्मा बनाए गए जिला महामंत्री.।।

रायगढ़ शहर कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, प्रदेश नेतृत्व ने जिला कार्यकारिणी को दी आधिकारिक मंजूरी

प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति के साथ रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन

सिंहघोष/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित नई जिला कार्यकारिणी को औपचारिक अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी-महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा अधिकृत पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

जिला अध्यक्ष द्वारा भेजी गई सूची को प्रदेश स्तर पर मिली हरी झंडी,संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जारी पत्र के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी सूची को प्रदेश नेतृत्व ने स्वीकृति प्रदान की है। अनुमोदित सूची पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की गई है। प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वे नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शीघ्र सूचित करते हुए संगठन के कार्यक्रमों को गति देने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बूथ से लेकर शहर स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय को रायगढ़ शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई कार्यकारिणी से बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।

प्रदेश नेतृत्व ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रभारियों को भी भेजी सूचना, समन्वय के साथ आगे बढ़ेगा संगठन

पत्र की प्रतिलिपि रायगढ़ शहर के माननीय क्षेत्रीय विधायक/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला तथा लोकसभा, जिला एवं विधानसभा स्तर के सर्वसंबंधित प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी, नई कार्यकारिणी से बढ़ी अपेक्षाएं

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस संगठन अब जनहित के मुद्दों को लेकर अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button