Uncategorised

Raipur: आज पेश होगा Chhattisgarh का बजट 2026

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे सदन में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। यह Vishnu Deo Sai सरकार का तीसरा बजट होगा और इसे नई विधानसभा भवन में पेश किया जाएगा।

‘सुशासन से समृद्धि’ मॉडल पर फोकस

बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार का तीसरा बजट “विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि यह बजट समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और “सुशासन से समृद्धि” के मॉडल को आधार प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके साथ ही किसानों, गरीबों, युवाओं और मातृशक्ति के उत्थान के लिए भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कराने में मील का पत्थर साबित होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बजट में किन वर्गों के लिए क्या नई घोषणाएं की जाती हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button