डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में 5 अक्टूबर को हृदय व कैंसर रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

रायगढ़। गौशाला रोड स्थित डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में रविवार, 5 अक्टूबर को हृदय रोग और कैंसर रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच व परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे पंजीकृत मरीजों की जांच कर उनका उपचार करेंगे। डॉ. गौनियाल सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, जल्दी थकान, अनियमित हृदय गति, जी मिचलाना, सीने में जलन, पेट व पीठ में दर्द तथा बाएं कंधे या हाथ में फैलने वाले दर्द जैसी समस्याओं का इलाज करेंगे।
वहीं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत भूषण भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। वे मुँह के अल्सर का लंबे समय तक ठीक न होना, स्तन में गांठ, निगलने में कठिनाई, खून की उल्टी या मल में खून आना, शरीर में असामान्य गांठ, सिरदर्द, महिलाओं में गर्भाशय से असामान्य रक्तस्राव आदि बीमारियों की जांच और उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अग्रिम पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक लोग अस्पताल के मोबाइल नंबर 9179618171 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। असुविधा से बचने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।






